{"_id":"6ab8bf13c2a0bf50900de972","slug":"pothole-formed-due-to-the-collapse-of-the-overbridge-approach-road-following-heavy-rains-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: भारी बरसात के चलते ओवरब्रिज का मार्ग धंसने से हुआ गड्ढा, पुलिस ने भरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: भारी बरसात के चलते ओवरब्रिज का मार्ग धंसने से हुआ गड्ढा, पुलिस ने भरवाया
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:30 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के गोला में शनिवार रात लखीमपुर मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर बना हाईवे 730 के ओवरब्रिज का मार्ग बरसात के चलते धंस गया। इसमें गहरे गड्ढे हो गए। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गड्ढे को भरवाया।
रेलवे क्रॉसिंग का ओवर ब्रिज गुणवत्ता को लेकर निर्माण के समय से ही सवालों के घेरे में रहा है। वर्ष 2021 से शुरू हुए निर्माण को 5 वर्ष से अधिक समय हो गया। 2 महीना पहले ओवरब्रिज की दीवारों में दोनों ओर गांठे उभर आई थीं। जिससे निर्माण की गुणवत्ता सवालों में रही।
शनिवार की रात गोला की ओर आ रहे राहगीरों ने ओवर ब्रिज के ऊपर बनी रोड पर गहरे गड्ढे और कुलदीप 50 मीटर तक रास्ता धंसा हुआ देखा। राहगीरों ने जागरूकता का परिचय देते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। तत्काल प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह मौके पर पहुंचे और गड्ढे को भरवा दिया।
एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर एसएचओ को भेजा गया। एनएच के अधिशासी अभियंता को सूचना दे दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।