फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people flock to railway station to charge mobile phones in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: बारिश से बिजली गुल, इन्वर्टर भी हुए डाउन, फोन चार्ज करने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगी कतार

Sun, 27 Sep 2026 03:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 27 Sep 2026 03:44 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश से शहर में बिजली आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार रात से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। रविवार सुबह लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां चार्जिंग पॉइंट पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

विज्ञापन
people flock to railway station to charge mobile phones in Lakhimpur kheri
रेलवे स्टेशन पर फोन चार्ज करते युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बारिश के चलते बिजली गुल होने से घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। इससे मोबाइल चार्ज करने के लिए रेलवे स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट पर लोगों की कतार लग गई। रविवार सुबह का नजारा कुछ ऐसा रहा लोग एक्स्ट्रा बोर्ड लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार रात तक होती रही। रविवार सुबह बारिश थमी जरूर, लेकिन मौसम अब भी बारिश का बना हुआ है। लगातार करीब 48 घंटे से अधिक बारिश और तेज हवा के कारण शहर में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार रात से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

people flock to railway station to charge mobile phones in Lakhimpur kheri
रेलवे स्टेशन पर फोन चार्ज करते युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोग 
शुक्रवार को पूरे दिन और रात बिजली न आने से लोगों के घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पानी की समस्या के साथ ही मोबाइल चार्ज करना भी बड़ी मुसीबत बन गया। ऐसे में रविवार सुबह लखीमपुर रेलवे स्टेशन का मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लोगों के लिए सहारा बन गया। यहां बड़ी संख्या में लोग मोबाइल चार्ज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

चार्जिंग प्वाइंट के सभी सॉकेट पर मोबाइल लगे नजर आए। कई लोग अपनी बारी के इंतजार में बैठे रहे। युवाओं की संख्या सबसे अधिक रही। कुछ लोग घर से एक्स्ट्रा बिजली का बोर्ड तक लेकर पहुंचे। फर्श पर बोर्ड और उनके साथ रखे दर्जनों मोबाइल फोन चार्जिंग में लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed