Live
Asian Games 2026 Live: मनु भाकर एक्शन में; बैडमिंटन में तनीषा-ध्रुव ने विश्व नंबर-1 जोड़ी को चौंकाया
{"_id":"6ab869359168b1cb7105c416","slug":"asian-games-2026-live-manu-bhaker-in-action-indian-archers-eye-medals-squash-finals-today-2026-09-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: मनु भाकर एक्शन में; बैडमिंटन में तनीषा-ध्रुव ने विश्व नंबर-1 जोड़ी को चौंकाया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 27 Sep 2026 07:09 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:09 AM IST
खास बातें
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में 27 सितंबर को भारत के लिए कई अहम मुकाबले होंगे। मनु भाकर शूटिंग में उतरेंगी, जबकि भारतीय तीरंदाज सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे। हरजिंदर कौर भारोत्तोलन में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। स्क्वैश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के फाइनल मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में भी कई भारतीय पदक की रेस में होंगे।
विज्ञापन
ध्रुव और तनीषा
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
07:08 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: ध्रुव-तनिषा ने विश्व नंबर-1 को चौंकाया, दूसरा गेम जीता
ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में शानदार वापसी की है। चीन की विश्व नंबर-1 जोड़ी फेंग यान झे और हुआंग डोंगपिंग के खिलाफ भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया। अब मुकाबला निर्णायक तीसरे गेम में पहुंच गया है। चीनी जोड़ी तीसरे गेम की शुरुआत कोर्ट के चुनौतीपूर्ण हिस्से से करेगी। ऐसे में ध्रुव और तनिषा को शुरुआती हिस्से में आसान अंक गंवाने से बचना होगा। अगर भारतीय जोड़ी यह मुकाबला जीतती है तो यह इस साल इस वर्ग के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक होगा।
06:58 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शूटिंग में मनु भाकर पांचवें स्थान पर, शीर्ष तीन में पहुंचने पर नजर
मनु भाकर ने अपनी पहली तीन सीरीज में कुल 287 अंक हासिल किए हैं और वह फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। अब उनकी नजर बाकी तीन सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष तीन में जगह बनाने पर होगी। चीन की निशानेबाजों ने अभी प्रतियोगिता में निशाना नहीं साधा है। ऐसे में मनु पर दबाव रहेगा कि वह अपनी स्थिति मजबूत करें और पदक की दौड़ में बनी रहें।
विज्ञापन
06:57 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद एक्शन में, विश्व नंबर-3 जोड़ी से मुकाबला
भारत की महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद क्वार्टर फाइनल में एक्शन में हैं। उनका सामना विश्व नंबर-3 जोड़ी पेर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से हो रहा है। त्रिशा और गायत्री हाल के समय में मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं। हाल ही में संपन्न विश्व चैंपियनशिप में दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था। इस मुकाबले में ट्रीसा अपने दमदार स्मैश से दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं और फिलहाल दोनों जोड़ियों के बीच मुकाबला काफी कड़ा चल रहा है।06:52 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: कुराश में संगीता का सफर राउंड ऑफ-32 में खत्म, भारत को झटका
कुराश में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महिला 57 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में संगीता को फिलीपींस की चार्मिया क्वेलिनो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ संगीता का एशियन गेम्स में सफर समाप्त हो गया। अब भारती राउंड ऑफ-16 मुकाबले में भारत की चुनौती पेश करेंगी।
06:50 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: एशियन गेम्स लाइव: ध्रुव-तनिषा ने गंवाया पहला गेम, चीन की नंबर-1 जोड़ी 1-0 से आगे
मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो को चीन की विश्व नंबर-1 जोड़ी फेंग यान झे और हुआंग डोंगपिंग के खिलाफ पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जोड़ी ने 21 मिनट चले गेम में 14-21 से शिकस्त झेली। मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी के लिए चुनौती मुश्किल रही है। हालांकि, एशियन गेम्स में कोर्ट के एक हिस्से पर ड्रिफ्ट का असर देखने को मिला है, इसलिए दूसरे गेम में परिस्थितियां बदल सकती हैं। अब ध्रुव और तनिषा की नजर वापसी पर होगी।06:50 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: सर्फिंग में सिवराज बाबू ने भी जीती हीट, भारतीय सर्फर्स का परफेक्ट स्टार्ट
भारत के सर्फर्स ने रविवार को शानदार शुरुआत की है। सिवराज बाबू ने पुरुषों के राउंड-2 की अपनी हीट जीत ली है। उन्होंने ईरान के दावूद खदिर को 8.96-3.60 से हराया। इस जीत के साथ कमाली मूर्ति और शुगर शांति बनारसे के बाद सिवराज ने भी अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया। यानी आज एक्शन में उतरे तीनों भारतीय सर्फर्स ने जीत के साथ शुरुआत की है। कमाली मूर्ति और शुगर शांति बनारसे का एक्शन अभी खत्म नहीं हुआ है। दोनों भारतीय सर्फर्स आज ही तीसरे दौर की हीट में उतरेंगी और अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:32 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में तनिषा क्रास्टो-ध्रुव कपिला क्वार्टर फाइनल में, चीन की नंबर-1 जोड़ी से मुकाबला
भारत के लिए बैडमिंटन में पदक की दौड़ शुरू हो गई है। तनिषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में चीन की विश्व नंबर-1 जोड़ी हुआंग डोंगपिंग और फेंग यान झे के खिलाफ खेल रही है। पहले गेम में भारतीय जोड़ी फिलहाल 12-16 से पीछे चल रही है। पदक की दौड़ में बने रहने के लिए तनिषा और ध्रुव को यहां से वापसी करनी होगी।
06:31 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शूटिंग में मनु भाकर की वापसी, 25 मीटर पिस्टल में शानदार शुरुआत
10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मनु भाकर एक बार फिर एक्शन में हैं। वह 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम प्रिसिजन स्टेज में निशाना साध रही हैं। मनु ने इस स्पर्धा में अच्छी शुरुआत की है और फिलहाल व्यक्तिगत वर्ग में पांचवें स्थान पर चल रही हैं। उनके साथ ईशा सिंह और राही सरनोबत भी भारतीय चुनौती पेश कर रही हैं। टीम प्रिसिजन स्टेज में भी तीनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
06:30 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत की दोनों कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल में, दक्षिण कोरिया से होगी टक्कर
भारत की पुरुष और महिला दोनों कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पुरुष टीम ने भूटान को 235-232 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में उसका सामना दक्षिण कोरिया से होगा। कोरियाई टीम ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के खिलाफ 240 में से 239 अंक हासिल किए। महिला टीम को कजाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शुरुआत में तीन अंकों की बढ़त गंवानी पड़ी। हालांकि, भारतीय तीरंदाजों ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 233-230 से अपने नाम किया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। महिला टीम का भी सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से ही सामना होगा। कोरियाई टीम ने टाई-ब्रेकर में थाईलैंड को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।06:28 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: सर्फिंग में कमाली और शुगर शांति ने जीती अपनी-अपनी हीट, भारत का शानदार आगाज
सर्फिंग में कल खिलाड़ियों को एक दिन से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा था, जिसके बाद मुकाबले शुरू हुए। हालांकि, इसका असर कमाली मूर्ति और शुगर शांति बनारसे के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने राउंड-2 की अपनी-अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया। कमाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर की कैमिली मैरी को 7.57-4.50 से हराया। वहीं, शुगर शांति ने चीनी ताइपे की वान-यू चेन को 7.33-5.40 से मात दी। अब पुरुषों के राउंड-2 में सिवराज बाबू भारत की चुनौती पेश करेंगे।