{"_id":"6a4a81fe0fa36311320374d0","slug":"video-shuklaganj-cycle-track-and-footpath-lost-to-encroachment-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: अतिक्रमण से गुम हो गया साइकिल ट्रैक और फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: अतिक्रमण से गुम हो गया साइकिल ट्रैक और फुटपाथ
राजधानी मार्ग के दोनों ओर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ अतिक्रमण की वजह से गुम हो गए। साइकिल ट्रैक व फुटपाथ पर लोगों ने कच्ची पक्की दुकानें बना ली हैं, साथ ही जनरेटर आदि रख रखा है। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। साइकिल ट्रैक पर पीडब्ल्यूडी की ओर से लाखों की लागत से लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें तक गायब हो गई हैं।
नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान न चलाने के कारण राजधानी मार्ग पोनी तिराहे से लेकर मरहला चौराहे के बीच दोनों छोर के साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर लोगों ने कब्जा कर वहां कच्ची-पक्की दुकानें बना ली हैं। कई जगह तो पालिका के नालों पर लोगों ने जनरेटर रखने और पार्किंग आदि बना लिया है। साइकिल ट्रैक पर फोरलेन निर्माण के दौरान करीब 50 लाख की लागत से राजधानी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, जिसमें पोनी तिराहे से मरहला चौराहे के बीच कई जगह से यह लाइटें गायब हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, पालिका ईओ डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि जल्द पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।