{"_id":"6a4a2d10ffd4fbce1a094442","slug":"video-kullu-youth-run-against-drugs-awareness-rally-dhalpur-2026-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर में नशे के खिलाफ दौड़े युवा, जागरूकता दौड़ से दिया नशामुक्त हिमाचल का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर में नशे के खिलाफ दौड़े युवा, जागरूकता दौड़ से दिया नशामुक्त हिमाचल का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:38 PM IST
Link Copied
ढालपुर में युवा नशे पर चोट करने के लिए दौड़े। नशा विरोधी जागरूकता दौड़ के माध्यम से लोगों खासकर किशोरों और युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। टीम सहभागिता ने रविवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, युवा मंडल बाशिंग व खेल अकादमी कुल्लू के सहयोग से इस जागरूकता दौड़ को करवाया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा खंड नग्गर की स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान मुख्य वक्ता रहीं। स्वास्थ्य शिक्षिका ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, इनसे बचाव के उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए, ताकि तेजी से फैल रही नशे की प्रवृति पर रोक लगाई जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।