{"_id":"6a4a3138ec6db419ba0f8f68","slug":"video-allegations-of-irregularities-in-the-htet-pgt-exam-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"एचटेट पीजीटी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, कांग्रेस ने परीक्षा रद्द करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट पीजीटी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, कांग्रेस ने परीक्षा रद्द करने की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद एवं महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के स्नातकोत्तर शिक्षक स्तर की परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 4 जुलाई को प्रदेश के 238 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कई स्थानों पर प्रश्न पत्रों की सील टूटी मिली, जिससे पूरी परीक्षा की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ गई है।
उनके अनुसार रेवाड़ी, दादरी सहित कई केंद्रों पर यह स्थिति सामने आई और दादरी के अधिकारियों ने भी सील टूटने की बात स्वीकार की। सुरजेवाला ने कई अभ्यर्थियों के वीडियो भी जारी किए हैं।
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि रेवाड़ी और कैथल में प्रश्न पत्र तथा उत्तर पत्रिका के क्रमांक अलग-अलग मिले। कुछ परीक्षार्थियों को पहले दूसरे विषय का प्रश्न पत्र दिया गया, जिसे बाद में बदला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।