{"_id":"6a4a304885b453610308a200","slug":"video-ayathhaya-ma-fathayana-hamal-ka-21va-brasa-para-haiialrata-sarakashha-vayavasatha-kaugdha-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में फिदायीन हमले की 21वीं बरसी पर हाईअलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में फिदायीन हमले की 21वीं बरसी पर हाईअलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर पर हुए फिदायीन आतंकी हमले की आज 21वीं बरसी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर रही। राम मंदिर परिसर और आसपास के पूरे रेड ज़ोन में सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से सतर्क रहीं। मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं की सघन जांच की गई तथा बैरिकेडिंग और सुरक्षा निगरानी को और कड़ा किया गया।
5 जुलाई 2005 को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े छह आतंकवादी विस्फोटकों से भरी जीप से बैरिकेडिंग तोड़कर राम जन्मभूमि परिसर में घुस आए थे। उनका उद्देश्य अस्थायी रामलला मंदिर को निशाना बनाना था। हालांकि, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया था। इस हमले में दो स्थानीय नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि सीआरपीएफ के सात जवान घायल हुए थे।
इस मामले में जून 2019 में प्रयागराज की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए साजिश में शामिल चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था।
आतंकी हमले के बाद राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए। आज भी राम मंदिर देश के सबसे सुरक्षित धार्मिक स्थलों में शामिल है और बरसी के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।