{"_id":"6a9963a2e6b4c3a3f20e5dd0","slug":"video-video-mahal-aayaga-ka-upathhayakashha-ka-narakashhanae-ma-khal-vayavasathao-ka-pal-bhara-sa-jaca-karana-ka-shakayata-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला आयोग की उपाध्यक्ष के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, बाहर से जांच कराने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला आयोग की उपाध्यक्ष के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, बाहर से जांच कराने की शिकायत
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की कलई खुल गई। मरीजों ने आयोग की उपाध्यक्ष से बाहर के पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच कराने की शिकायत की।
निरीक्षण के दौरान कई महिलाओं के हाथों में बाहर की पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पर्चे मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए चारू चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर से जांच कराने के लिए न भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध जांच सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिया जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में शौचालयों में गंदगी भी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं, डॉक्टरों की ओर से नियमित रूप से हस्ताक्षर न किए जाने का मामला भी सामने आया।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सीएमएस डॉ. शंभूदयाल से अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और सामने आई कमियों को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल में आने वाली मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।