फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two students lost their lives in the accident

Gonda News: हादसे में दो छात्रों की जान गई

Mon, 07 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two students lost their lives in the accident
अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद
खरगूपुर। खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर पिपरा भोधर गांव के पास सोमवार सुबह ब्रेड लदे पिकअप से टक्कर लगने से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भटपुरवा गांव निवासी विजय कुमार उपाध्याय का बेटा अमन उपाध्याय (15) और उमेश मौर्य का बेटा विपिन मौर्य (17) सोमवार सुबह छह बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए बाइक से खरगूपुर जा रहे थे। पिपरा भोधर के पास खरगूपुर से बलरामपुर की ओर जा रहे ब्रेड लदे पिकअप वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में अमन व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने दोनों को खरगूपुर सीएचसी पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. अजय यादव ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि अमन व विपिन हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मृतक अमन के पिता विजय कुमार की तहरीर पर लखनऊ के बीबीडी थाने के बाजूपुर निवासी पिकअप चालक उत्तम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
अमन व विपिन की मौत से दोनों परिवार सदमे में हैं। अमन के भाई आदर्श व अतुल, बहनें अंशिका व आकांक्षा और मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, विपिन तीन भाई-बहनों में छोटा था। विपिन की मौत से भाई सुशील, बहन शांति व मां लालमती बदहवास हैं।

स्कूल में घोषित हुआ आकस्मिक अवकाश
अमन गुरुकुल मदन मोहन इंटर कॉलेज फत्तेगढ़ में कक्षा नौ और विपिन कक्षा 10 का छात्र था। हादसे में दोनों की मौत की खबर मिलते ही विद्यालय में सोमवार को आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया गया। विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र तिवारी ने दोनों छात्रों की मौत पर शोक जताते हुए घटना को बेहद दुखद बताया।

अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद

अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद

अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद

अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद

अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद

अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद

अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद

अमन व विपिन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और हादसा करने वाली पिकअप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed