फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Rain Alert Rivers and Drains Overflow in Damoh Transport Halts Commuters Risk Lives

एमपी: उफान पर दमोह के नदी-नाले, कई रास्तों पर थमा आवागमन; तेज बहाव में जोखिम उठाते दिखे वाहन चालक

Thu, 03 Sep 2026 11:58 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 11:58 AM IST
MP Rain Alert Rivers and Drains Overflow in Damoh Transport Halts Commuters Risk Lives
दमोह जिले में बारिश के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। हटा क्षेत्र के पाटन गांव से लेकर मड़ियादो-वर्धा मार्ग तक नालों के उफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगह पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि कुछ स्थानों पर लोग और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच रास्ता पार करते नजर आए।

पाटन गांव में उफान पर आया नाला
हटा क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत चोरईया के पाटन गांव में बारिश के बाद नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी पुलिया के ऊपर से बहने के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ। जलस्तर बढ़ने के बाद राहगीरों को रास्ता पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, यहां जरा सी तेज बारिश होते ही नाला तेजी से उफान पर आ जाता है। नाले पर बना पुल छोटा और कम ऊंचाई का होने के कारण बारिश का पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगता है। इससे गांव के लोगों को काफी देर तक आवागमन के लिए इंतजार करना पड़ता है।

मड़ियादो में बमनी नाला बना खतरा
इसी तरह मड़ियादो-वर्धा मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज बारिश के बाद बमनी नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बावजूद कई वाहन चालक जोखिम उठाते हुए तेज बहाव के बीच पुलिया पार करते नजर आए। इस दौरान वाहनों के नाला पार करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि बमनी नाला बारिश के दौरान अक्सर उफान पर आ जाता है। पुलिया डूबने के कारण मड़ियादो-वर्धा मार्ग प्रभावित होने के साथ आसपास के कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूटने की स्थिति बन जाती है। क्षेत्र में पहले भी नालों के तेज बहाव के दौरान हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद लोग खतरा उठाने से नहीं चूकते।

ये भी पढ़ें-  एमपी: 1700 साल पुराने शिलापट्ट ने खोला रहस्य, तीन दृश्यों में उकेरी बलराम जन्म की कहानी; सामने आया इतिहास

सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल
बाढ़ की स्थिति के दौरान मड़ियादो के बमनी नाले पर बैरिकेडिंग या पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नजर नहीं आई। प्रशासन की ओर से बारिश के मौसम में नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जाती है, लेकिन मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लोग जान जोखिम में डालते दिखाई दिए।

ग्रामीणों ने पाटन गांव के नाले पर ऊंचा और पर्याप्त चौड़ा पुल बनाने तथा मड़ियादो के बमनी नाले पर बारिश के दौरान बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी इंतजाम होने से हर साल बारिश में होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में हुआ सीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण; VIDEO

03 Sep 2026

युवा संसद में गूंजे लोकतंत्र के स्वर, 39 जीटीसी की टीम रही अव्वल; VIDEO

03 Sep 2026

सीता कुंड मंदिर के पास मोड़ पर गिरा पेड़ बना परेशानी का सबब, VIDEO

03 Sep 2026

वाराणसी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार;video

03 Sep 2026

VIDEO: अग्रवाल समाज की बैठक में दरोगा ने कहे ऐसे शब्द, भड़क उठे लोग: थाने में कर दिया हंगामा

03 Sep 2026
विज्ञापन

महाराष्ट्र की प्रेरणा और तमिलनाडु की राजेश्वरी ने किया दमखम का प्रदर्शन; VIDEO

02 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

02 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: फतेहाबाद के कंस मेले में फूहड़ डांस और डीजे पर रोक

02 Sep 2026

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से पलटी दूसरी कार

02 Sep 2026

VIDEO: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

02 Sep 2026

VIDEO: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

02 Sep 2026

VIDEO: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

02 Sep 2026

VIDEO: पिस्टल के साथ पकड़ा नाबालिग, जांच में जुटी पुलिस

02 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर महिला से आपत्तिजनक हरकत का आरोप

02 Sep 2026

VIDEO: बिजली चोरी में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

02 Sep 2026

VIDEO: उपचार के दौरान घायल साध्वी की मौत

02 Sep 2026

VIDEO: नींद की झपकी आने से ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक-परिचालक घायल

02 Sep 2026

केंद्रीय मंत्री सुकांत के घर पहुंचे सीएम शुभेंदु, बच्चों को दिया आशीर्वाद

02 Sep 2026

कानपुर: जलभराव से घरों तक आ रहे मगरमच्छ और जहरीले सांप, खतरे में लोगों की जान

02 Sep 2026

दिल्ली में युवती ने सगे मौसा को उतारा मौत के घाट

02 Sep 2026

जालंधर के गुरुद्वारा साहिब के बाहर देर रात दातर लेकर दिखे 2 संदिग्ध, सेवादारों के चिल्लाने पर मौके से फरार;

02 Sep 2026

जालंधर में व्यापारी की गाड़ी से 10 लाख कैश लूट ले गया चोर

02 Sep 2026

दवा विक्रेताओं का बड़ा फैसला: मृत बैगा बच्चों को न्याय दिलाने के लिए कल बालाघाट में आधे दिन की हड़ताल

02 Sep 2026

प्रशासन की अनदेखी से दम तोड़ रहे ऐतिहासिक कुएं, VIDEO

02 Sep 2026

मणिदेव चतुर्वेदी बोले- मेरी गिरफ्तारी का वारंट किसान नेता होना नहीं, ब्राह्मण होना है; VIDEO

02 Sep 2026

VIDEO: मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट पर मरीज ने उठाए सवाल

02 Sep 2026

VIDEO: मेडिकल कॉलेज में बच्ची के अपहरण का प्रयास, मोबाइल लेकर भागा युवक

02 Sep 2026

VIDEO: शिक्षक पति के दूसरी शिक्षिका से संबंध के आरोप पर स्कूल में हंगामा

02 Sep 2026

VIDEO: ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की कमान संभालेंगे गिर्राज चौधरी

02 Sep 2026

VIDEO: सम्मान निधि की आस में दफ्तरों के चक्कर काट रहे 20 हजार किसान

02 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed