{"_id":"6a9b9a3bb55ef7f3460f1d00","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-sharakashhanae-janamashhatama-ka-parava-thhamathhama-oura-harashhallsa-ka-satha-manaya-gaya-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पुलिस लाइन परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर, सांसद लालजी वर्मा, जिला पंचायत प्रशासक साधू वर्मा, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला समेत तमाम अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जन्माष्टमी समारोह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। फूलों की होली के दौरान परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे पुलिस लाइन परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।