{"_id":"6a9c4e66f9b481151d0fdfd5","slug":"ram-milan-gupta-was-honored-with-the-state-teacher-award-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-164248-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए राम मिलन गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए राम मिलन गुप्ता
विज्ञापन
जमुनीपुर क्षेत्र के संत द्वारका पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शिक्षक को भेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिले के लिए गौरव का क्षण रहा। विकासखंड जहांगीरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के शिक्षक राम मिलन गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर के राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने तालियों के साथ जिले के सम्मानित शिक्षक का उत्साह बढ़ाया। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति की बुनियाद है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने की जिम्मेदारी नहीं निभाते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके भविष्य को दिशा देने का काम करते हैं। जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने भी शिक्षक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सीहमई (कोटवा) ग्राम पंचायत में शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पाठशाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा सरकार में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को दोबारा खोलने की मांग उठाई गई। जलाल क्षेत्र के कुलहिया पट्टी में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने की। जगदंबा प्रसाद मिश्र, हरिचरण, गनपत यादव, हरीलाल गुप्ता, जीत बहादुर यादव, केदारनाथ यादव, ठाकुर प्रसाद पाल, राजा रामपाल, हंसराज, राजाराम प्रजापति, लालसा प्रसाद यादव, दयाराम, राम मिलन मिश्रा, राजकरन यादव और राम प्रसाद समेत सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पौधे रोपे, गुरुजनों को किया सम्मानित
कटेहरी।
शिक्षक दिवस पर शाहपुर पारसी अशरफपुर वर्मा में ग्राम प्रधान प्रदीप वर्मा और युवा मंगल दल अध्यक्ष दिव्यांशु तिवारी संग युवाओं ने पौधारोपण किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय चककोड़ार में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। बच्चों ने नृत्य और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक राम औतार ने शिक्षकों को पेन देकर सम्मानित किया।
केक कटा, शिक्षकों का हुआ सम्मान
आलापुर।
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया गया। प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर में प्रधानाध्यापक अनिल पांडेय व सहायक अध्यापक ममता की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। प्राथमिक विद्यालय रन्नापुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपिका गुप्ता व सहायक अध्यापक शशि के नेतृत्व में आयोजन हुआ। सेंट जेवियर्स स्कूल बहरामपुर, एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल रामनगर अन्नापुर, पंडित त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। जमुनीपुर क्षेत्र में संत द्वारका पीजी कॉलेज में शिक्षकों को माला पहनाकर शॉल भेंट किया गया। प्रबंधक डॉ. हरीश वर्मा ने शिक्षक को विद्यार्थियों के भविष्य का मार्गदर्शक बताया।