{"_id":"6a9d5300b3f42124960b1258","slug":"video-seven-bighas-of-okra-crop-burnt-after-being-struck-by-lightning-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आकाशीय बिजली गिरने से सात बीघा भिंडी की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आकाशीय बिजली गिरने से सात बीघा भिंडी की फसल जली
आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम अकोश नगरिया में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की सात बीघा भिंडी की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना में किसान को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। किसान ने प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। ग्राम अकोश नगरिया निवासी शिव सिंह जाटव ने बताया कि उन्होंने 35 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से खेत भेज पर लेकर सात बीघा भूमि में भिंडी की फसल की थी। शनिवार शाम तक फसल पूरी तरह ठीक थी। रविवार सुबह वह परिवार के साथ खेत पर भिंडी तोड़ने पहुंचे तो फसल की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। खेत में भिंडी के पौधे काले पड़े थे और पौधों पर लगी भिंडी भी जली हुई थी। किसान ने आशंका जताई कि शुक्रवार रात खेत के आसपास आकाशीय बिजली गिरने के कारण फसल जल गई। उन्होंने बताया कि फसल नष्ट होने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।