{"_id":"6a9cfbd1266ff7432e0b2166","slug":"video-40-year-old-drinking-water-pipeline-in-narnauls-thanwas-dilapidated-allegations-of-sewage-contamination-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के थनवास में 40 साल पुरानी पेयजल लाइन जर्जर, नाली का गंदा पानी पहुंचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के थनवास में 40 साल पुरानी पेयजल लाइन जर्जर, नाली का गंदा पानी पहुंचने का आरोप
गांव थनवास में करीब 40 साल पुरानी पेयजल सप्लाई लाइन ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीण शिवलाल ने बताया कि पेयजल लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण उसके ऊपर बनी गंदे पानी की नाली का पानी पाइपलाइन में जाने की आशंका बनी हुई है।
शिवलाल के अनुसार, पाइपलाइन जगह-जगह से टूट चुकी है और नाली का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। इसके चलते वाल्मीकि बस्ती और बावरिया बस्ती समेत गांव के करीब आधे हिस्से के लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से गांव के बच्चे, महिलाएं और पुरुष बीमार पड़ रहे हैं। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पुरानी पेयजल लाइन को जल्द बदलवाकर नाली से अलग नई पाइपलाइन बिछाई जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।