{"_id":"6ad8a2d83b7c3ee17e059a74","slug":"video-protest-by-roadways-employees-in-amritsar-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार पर बार-बार आश्वासन देने के बावजूद मांगें लागू नहीं करने का आरोप लगाया।
यूनियन नेता जगराज सिंह ने कहा कि पिछले करीब चार वर्षों में सरकार के साथ मांगों को लेकर लगभग 60 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कांट्रैक्ट कर्मचारियों को सर्विस रूल्स के तहत नियमित करना, आउटसोर्स कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर लाने संबंधी वर्ष 2026 के कानून को लागू करना और किलोमीटर स्कीम की बसों के विरोध के दौरान दर्ज धारा 307 के कथित झूठे मामले रद्द करना शामिल है।
अमृतसर वन डिपो के प्रधान हीरा सिंह ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार के साथ होने वाली बैठक में ठोस फैसला नहीं हुआ तो चंडीगढ़ में विधानसभा और परिवहन मंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा।
यूनियन के प्रदेश कैशियर बलजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में आउटसोर्स और कांट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।