{"_id":"6ad8452583520fdeaf0b104f","slug":"video-contractual-prtc-and-punbus-employees-in-moga-went-on-strike-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने की हड़ताल
पूरे पंजाब में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर हड़ताल शुरू कर दी है। मोगा में भी पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण मोगा बस स्टैंड पर निजी बसों का संचालन तो जारी रहा, लेकिन सरकारी बसें पूरी तरह नदारद रहीं। यूनियन के अनुसार पूरे पंजाब में आज पीआरटीसी और पनबस की करीब 6800 बसें बंद हैं, जबकि लगभग 2400 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि अन्य विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों को पहले ही नियमित किया जा चुका है, लेकिन लंबे समय से बैठकें होने के बावजूद उनकी मांगों पर सरकार कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि आज सरकार के साथ फिर बैठक होनी है। यूनियन की तीन प्रमुख मांगें हैं—कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए, नई बसें सड़कों पर उतारी जाएं और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज झूठे एफआईआर रद्द किए जाएं।
यूनियन ने चेतावनी दी कि जब तक इन तीनों मांगों पर सरकार लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।