{"_id":"6ab1ffaea3ea46f76401022e","slug":"video-akali-leaders-attack-over-pavitra-sarai-controversy-demand-resignation-from-sgpc-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पवित्र सराय विवाद पर अकाली नेताओं का हमला, एसजीपीसी से इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र सराय विवाद पर अकाली नेताओं का हमला, एसजीपीसी से इस्तीफे की मांग
श्री आनंदपुर साहिब में पवित्र सराय से जुड़े विवाद को लेकर अकाली दल वारिस के नेताओं और पंथक प्रतिनिधियों ने एसजीपीसी तथा अकाली नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। अटारी और अमृतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नेताओं ने आरोप लगाया कि श्री आनंदपुर साहिब जैसे पवित्र स्थान पर मर्यादा से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि सराय में गाड़ियों, सेवादारों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किस आधार पर की गई। उनका कहना था कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में पद और व्यक्ति के आधार पर अलग-अलग मापदंड नहीं होने चाहिए।
नेताओं ने घटना की जांच के लिए धार्मिक और कानूनी विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की। साथ ही जिम्मेदारी तय होने पर संबंधित अधिकारियों और नेताओं से इस्तीफे लेने की बात कही।
उन्होंने एसजीपीसी चुनाव लंबे समय से नहीं होने का मुद्दा भी उठाया और केंद्र व पंजाब सरकार से जल्द चुनाव करवाने की मांग की। नेताओं ने पंजाब के अधिकारों, पानी के मुद्दे और युवाओं से जुड़े सवालों पर पंथक संगठनों में एकजुटता की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।