फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   They will travel 650 kilometers by bicycle to Delhi to meet Rahul Gandhi, and will demand positions

एमपी: राहुल गांधी से मिलने 650 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले रतलाम के पांच कांग्रेस कार्यकर्ता, ये है मांगें

Sat, 29 Aug 2026 10:49 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 10:49 PM IST
They will travel 650 kilometers by bicycle to Delhi to meet Rahul Gandhi, and will demand positions
रतलाम जिले के पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी तक पहुंचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। ये कार्यकर्ता जावरा से साइकिलों पर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। करीब 650 किलोमीटर की यात्रा कर वे दिल्ली पहुंचेंगे और राहुल गांधी के सामने अपनी मांग रखेंगे। उनकी प्रमुख मांग है कि कांग्रेस संगठन में एक व्यक्ति-एक पद की व्यवस्था लागू की जाए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक राहुल गांधी से मुलाकात नहीं होगी, वे उनके निवास के बाहर इंतजार करेंगे।

जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले की ग्राम पंचायत लसुड़ियाखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि एवं आलोट विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष विजय बना, ग्राम जामथून के जितेंद्र डिंडोर और मुकेश गरवार, ग्राम डेलनपुर के गौरव पोरवाल तथा सुमित अटोरिया शनिवार शाम जावरा बस स्टैंड परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।

इसके बाद पांचों कार्यकर्ता अपनी-अपनी साइकिलों पर सवार होकर कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, जय कांग्रेस, वंदे मातरम और एक व्यक्ति-एक पद के नारे लगाते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनका लक्ष्य प्रतिदिन करीब 70 से 80 किलोमीटर की यात्रा करना है। वे रास्ते में विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए करीब 10 दिन में दिल्ली पहुंचने की योजना बना रहे हैं।

एक व्यक्ति-एक पद लागू करने की मांग
सरपंच प्रतिनिधि विजय बना ने बताया कि वे राहुल गांधी से मिलने के लिए साइकिल से दिल्ली जा रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस संगठन में एक व्यक्ति को केवल एक ही पद दिया जाना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को दो-दो पद नहीं मिलने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में कई लोगों को एक से अधिक जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान जमीनी स्तर पर काम करने वाले कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी नहीं मिली। सोशल मीडिया के दौर में यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि कौन कार्यकर्ता संगठन के लिए सक्रिय है और कौन नहीं। ऐसे में सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

विजय बना ने यह भी कहा कि कुछ कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं को जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और धार्मिक यात्राओं की बधाई देते हैं, जिससे कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचता है। उनका कहना है कि व्यक्तिगत संबंध अलग बात हैं, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में कुछ ऐसे नेताओं को भी पद दिए गए हैं, जो केवल नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट की दावेदारी के लिए सक्रिय रहते हैं, जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी सक्रियता नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि उनकी साइकिल यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित अवसर दिलाना है।

राहुल गांधी से मिले बिना वापस नहीं लौटेंगे
विजय बना ने बताया कि राहुल गांधी से उनकी अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे विशेष रूप से राहुल गांधी से मिलने और अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। यदि राहुल गांधी दिल्ली में मौजूद नहीं मिलते हैं, तब भी वे उनसे मुलाकात किए बिना वापस नहीं लौटेंगे। उनका कहना है कि जब तक राहुल गांधी से मुलाकात नहीं होगी, वे उनके निवास के बाहर इंतजार करेंगे।

वहीं, इस मामले में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चल रही है और सभी पदाधिकारी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। पार्टी हाईकमान की गाइडलाइन के अनुसार जिला कार्यकारिणी 50 सदस्यीय बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हजारों कार्यकर्ता हैं और सभी को कार्यकारिणी में शामिल करना संभव नहीं है। ग्रामीण जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों को जिला कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: पोल में सीढ़ी लगाते समय करंट से झुलसे नगर निगम मार्ग प्रकाश के तीन कर्मचारी

29 Aug 2026

महोबा: भव्य शोभायात्रा के साथ कजली मेले का आगाज, उमड़ी भीड़

29 Aug 2026

हरिद्वार:  बैरागी कैंप में तीन गोवंश की मौत का मामला, कांग्रेस ने की आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

सोनीपत: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विकास समिति ने कराया मुकाबला, क्रिकेट के मैदान से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

29 Aug 2026

फरीदकोट में पुलिस ने विफल किया धरना, 250 किसानों को हिरासत में लिया

विज्ञापन

वीडियो: रिकांगपिओ में भाजपा ने निकाली जनाक्रोश रैली, कांग्रेस सरकार से चार वर्षों का हिसाब मांगा

29 Aug 2026

Kashmir: बांदीपोरा में आज से शुरू हुई छोटा अमरनाथ यात्रा, 108 श्रद्धालु निकले पवित्र धाम की ओर

विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना में फरीदाबाद पिछड़ा: 19,436 के लक्ष्य में सिर्फ 2,545 सौर सिस्टम लगे, 13 फीसदी ही उपलब्धि

29 Aug 2026

Bandipora: खेल के मैदान में उतरे छात्र, नेशनल स्पोर्ट्स डे पर छात्रों ने दिखाया दम

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: बहनों को बस में बैठाने आए दो भाइयों की मौत, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर

29 Aug 2026

Jammu: पौनी में बारिश का कहर, खेतों में खड़ी मक्की की फसल को नुकसान

29 Aug 2026

Jammu: विजयपुर में याद किए गए 1991 के शहीद किसान, निकला श्रद्धांजलि मार्च

29 Aug 2026

Kashmir: जामिया शाबरिया कंजुल ईमान में सूफी व हिफ्ज दस्तार कॉन्फ्रेंस का आगाज, 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम

Jammu: बावे वाली माता की पारंपरिक छड़ी यात्रा पहुंची रियासी, जयघोष से गूंजा शहर

29 Aug 2026

Udhampur: रामनगर मॉडल स्कूल में खेलों का उत्साह, राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्रों ने दिखाया दम

29 Aug 2026

Kashmir: बांदीपोरा जिला अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Kathua: 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' के जोश में डूबा कठुआ, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों की धूम

29 Aug 2026

यमुनानगर: खेतों में मिला 10 फीट लंबा अजगर, 20 किलो के कुत्ते को निगला, वन्यजीव विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

29 Aug 2026

VIDEO: तालाब में मिली महिला की लाश, शरीर पर काला सूट और हाथों में हरी चूड़ियां; नहीं हो सकी शिनाख्त

29 Aug 2026

भिवानी: अभय चौटाला ने सीएम सैनी पर साधा निशाना, कहा- विधायक खरीदने से भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी, कानून व्यवस्था हुई ठप; कांग्रस से मिलीभगत के लगाए आरोप

29 Aug 2026

शाहजहांपुर: तिलहर सीएचसी में किशोरी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

29 Aug 2026

गुरुग्राम: वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक एसपीआर पर गहरे गड्ढे, वाहन चालक परेशान

29 Aug 2026

सोलन: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर दिया जोर

29 Aug 2026

बिलासपुर: राजेश धर्माणी बोले- प्रदेश में अंतिम पंक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

29 Aug 2026

गोंडा के चामड़ गांव में झगड़ा, आठ हिरासत में

29 Aug 2026

मंडी: 10 किमी क्रॉस कंट्री में शशि ठाकुर और रवीना कुमारी ने मारी बाजी, 57 खिलाड़ियों ने लिया भाग

29 Aug 2026

इगलास के करथला में फायरिंग, भांजे को लगी गोली

29 Aug 2026

अंबाला: नग्गल थाना प्रभारी की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत; सुसाइड की आशंका

29 Aug 2026

हमीरपुर: यूजीसी की गाइडलाइन के विरोध में सामान्य वर्ग ने निकाली रैली राजपूत कल्याण सभा व राजपूत महासभा ने निकाली रैली

वीडियो: कुटलैहड़ क्षेत्र में युवा स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

29 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed