फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Toxic Liquor Death MP Dy CM Rajendra Shukla Visits BMC, Warns Strict Action Against Negligence

सागर जहरीली शराब कांड: बीएमसी पहुंचे डिप्टी सीएम शुक्ल, मरीजों का जाना हाल; बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Mon, 07 Sep 2026 07:53 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 07:53 AM IST
सार

बंडा में अवैध और जहरीली शराब के सेवन से हुई घटना के बाद डिप्टी CM एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर के बीएमसी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और अवैध शराब के पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Sagar Toxic Liquor Death MP Dy CM Rajendra Shukla Visits BMC, Warns Strict Action Against Negligence
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सागर जिले की बंडा तहसील में अवैध और जहरीली शराब के सेवन से हुई दुखद घटना के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना, परिजनों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


मरीजों से की सीधी बात, परिजनों को बंधाया ढांढस
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बीएमसी के आईसीयू और क्रिटिकल केयर वार्डों में जाकर इलाज करा रहे पीड़ितों से सीधे बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। वरिष्ठ डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ितों के उपचार में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएमसी प्रबंधन को 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और आवश्यक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


शराब माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक में उप मुख्यमंत्री ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटना के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। साथ ही जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की सख्त हिदायत दी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत: कांग्रेस ने कलेक्टर-एसपी को हटाने की मांग की, कल आएंगे प्रदेशाध्यक्ष पटवारी

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित
निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, कमिश्नर अनिल सुचारी, डीआईजी शशीन्द्र चौहान, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, बीएमसी के प्रभारी डीन डॉ. गंगवानी और इमरजेंसी मेडिसिन से डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि बंडा क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अति गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था भी की गई है, जबकि बीएमसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बाकी मरीजों का इलाज जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed