Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
On National Sports Day, the Sports Development Committee organized a match in Sonipat, using the cricket field to convey a message about staying away from drugs.
{"_id":"6a92c6bfbf1a75e9af0915a6","slug":"video-on-national-sports-day-the-sports-development-committee-organized-a-match-in-sonipat-using-the-cricket-field-to-convey-a-message-about-staying-away-from-drugs-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विकास समिति ने कराया मुकाबला, क्रिकेट के मैदान से दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विकास समिति ने कराया मुकाबला, क्रिकेट के मैदान से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
सोनीपत के गांव अटेरना में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते खेल विकास समिति के प्रधान दीपक चौहान। स्रोत: समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विकास समिति की ओर से अटेरना में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
क्रिकेट मुकाबले में अटेरना, जाखौली, जगदीशपुर, झुंडपुर, पोसरा, औरंगाबाद, खेवड़ा और नांगल गांवों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वैभव, अंशु, लक्ष्य, अयांश, विक्रांत, हर्षित, देव, केशव, आयन और वंश सहित खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल विकास समिति की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर की टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह खेल विकास समिति की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के अंत में युवा खिलाड़ियों को कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें खेलों में निरंतर मेहनत करने और अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
खेल विकास समिति के प्रधान दीपक चौहान ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्हें खेल मैदान से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को नशे की बुराई से बचाना है तो उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना होगा। खिलाड़ी का जीवन अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से जुड़ा होता है। खेल युवाओं को स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य की दिशा देते हैं। समिति का प्रयास है कि गांव-गांव में मौजूद प्रतिभावान युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।