फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mother also dies after daughter following e-scooter fire; protest held demanding action against the company

रतलाम न्यूज: ई-स्कूटर में आग से मां-बेटी की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन; डीलर ने दिए 10 लाख

Sun, 06 Sep 2026 09:51 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 09:51 PM IST
Mother also dies after daughter following e-scooter fire; protest held demanding action against the company

शहर के कनेरी मार्ग स्थित विंध्यावासिनी कॉलोनी में 17 दिन पहले ई-स्कूटर में आग लगने से झुलसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसकी बेटी की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। रविवार को मृतकों के परिजन और समाजजन मृतका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव लेकर माणकचौक पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ई-स्कूटर कंपनी और डीलर के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा मृतका की बड़ी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। करीब पौने तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद डीलर की ओर से 10 लाख रुपए की सहायता देने पर सहमति बनी और प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

10 दिन पहले खरीदा था ई-स्कूटर
झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत गुणावद में कार्यरत 38 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदुकुंवर रतलाम की विंध्यावासिनी कॉलोनी में अपनी दो बेटियों 20 वर्षीय विजयलक्ष्मी और 16 वर्षीय अंतिमकुंवर के साथ रहती थीं। पति से उनका कई वर्ष पहले तलाक हो चुका था।

18 अगस्त की रात तीनों घर में सो रही थीं। घर के पास वाले हिस्से में ई-स्कूटर खड़ा था। 19 अगस्त की तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग घर में फैल गई और कूलर, पंखे सहित अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। पूरे घर में धुआं भर गया।

विजयलक्ष्मी की नींद खुली तो वह बाहर निकलकर छत की ओर चली गई। इसके बाद वह मां और बहन को बचाने के लिए वापस कमरे की ओर पहुंची। उसने दोनों का हाथ पकड़कर जैसे-तैसे छत तक पहुंचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में तीनों पड़ोसी की छत के रास्ते नीचे उतरे।

स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से बिंदुकुंवर और अंतिमकुंवर को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 1 सितंबर को अंतिमकुंवर की मौत हो गई। वहीं, 5 सितंबर की शाम बिंदुकुंवर ने भी दम तोड़ दिया।

विजयलक्ष्मी ने घटना के दिन बताया था कि रात करीब 9 बजे तक परिवार सो गया था और सोने से पहले ई-स्कूटर का चार्जिंग प्लग निकाल दिया गया था। इसके बावजूद ई-स्कूटर में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ई-स्कूटर घटना से महज 10 दिन पहले ही खरीदा गया था।

शव लेकर माणकचौक पहुंचे परिजन
बिंदुकुंवर की मौत के बाद रविवार को परिजन और करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता ई-स्कूटर शोरूम संचालक के घर के पास माणकचौक चौराहे पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद इंदौर से बिंदुकुंवर का शव लेकर एंबुलेंस भी वहां पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को धरना स्थल पर ही खड़ा कर दिया। मौके पर तहसीलदार कुलभूषण शर्मा और माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों और कंपनी के डीलर के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

मुआवजे पर बनी सहमति
धरना प्रदर्शन के दौरान मुआवजे को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चर्चा चलती रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डीलर की ओर से 15 लाख रुपए की सहायता देने की बात कही गई थी। वहीं, डीलर प्रतिनिधि ने बताया कि 3 लाख रुपए की सहायता पहले ही दी जा चुकी है और 8 लाख रुपए अतिरिक्त देने की पेशकश की गई है। हालांकि, इस पर प्रदर्शनकारी सहमत नहीं हुए।

तहसीलदार ने बताया कि बिंदुकुंवर झाबुआ जिले में कार्यरत थीं, इसलिए उनकी बड़ी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया वहां का प्रशासन करेगा। रतलाम प्रशासन आवश्यक कार्रवाई में परिवार का सहयोग करेगा। परिजनों और करणी सेना परिवार के सदस्यों ने मांग की कि बड़ी बेटी को तत्काल रोजगार या अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, क्योंकि मां और बहन की मौत के बाद वह परिवार की एकमात्र सदस्य बची है। शाम करीब पौने छह बजे डीलर की ओर से 10 लाख रुपए की सहायता देने पर सहमति बन गई। इसमें 8 लाख रुपए का चेक और 2 लाख रुपए नकद दिए गए। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और बिंदुकुंवर का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव तंबोलिया ले जाया गया।

पढ़ें: सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 की मौत: 20 के खिलाफ एफआईआर, गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा

तहसीलदार को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कलेक्टर के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में ई-बाइक और ई-स्कूटर में आग व विस्फोट की घटनाओं का हवाला देते हुए पूरे मध्य प्रदेश में इनकी बिक्री पर रोक लगाने और शोरूम बंद कराने की मांग की गई।

इसके अलावा संबंधित ई-स्कूटर की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने, मृतका बिंदुकुंवर और उनकी बेटी के आश्रितों को शासन के नियमानुसार मुआवजा व अनुग्रह राशि देने तथा ई-स्कूटर कंपनी और शोरूम संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बिंदुकुंवर की मौत के बाद उनकी बड़ी बेटी के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। इसलिए उसे अनुकंपा नियुक्ति या शासन स्तर से उपलब्ध अन्य सहायता दी जाए। माणकचौक थाना पुलिस ने ई-स्कूटर शोरूम संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रामपुर बुशहर: किन्नौर के मोरंग में इष्ट देवता ओरमिक मंदिर की प्रतिष्ठा, आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ पूरा गांव

06 Sep 2026

अभिलाष मौत मामला: पुलिस जांच अंतिम पड़ाव पर, दो युवक गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

06 Sep 2026

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने कृष्णपाल गुर्जर को सौंपा ज्ञापन

06 Sep 2026

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर पंजाब सरकार का विरोध

06 Sep 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में 12 अक्तूबर से गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, 12 टीमें भिड़ेंगी

06 Sep 2026
विज्ञापन

सीनियर सिटिजन काउंसिल के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने सबको किया मंत्रमुग्ध

06 Sep 2026

अयोध्या में बदला मौसम का मिजाज, शुरू हुई हल्की बारिश

06 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप शुरू, प्रदेशभर से पहुंचे 150 खिलाड़ी

06 Sep 2026

देहरादून: हर्रावाला में स्वच्छता अभियान के साथ लिया गया हिमालय संरक्षण का संकल्प

06 Sep 2026

अयोध्या में लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यसमिति की बैठक, देशभर से जुटे 160 प्रतिनिधि

06 Sep 2026

देहरादून: जैन धर्मशाला में नारी संस्कार सम्मेलन का भव्य आयोजन

06 Sep 2026

सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद बोले- मस्जिद को ध्वस्त करना असंवैधानिक, माहौल खराब नहीं होने देंगे, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

06 Sep 2026

इमारत में मौजूद थे 50 बच्चे, 3 बच्चों का किया गया रेस्क्यू

06 Sep 2026

अमृतसर: मां-बेटियों के सम्मान की योजना के तहत 400 के करीब सखियों का सम्मान

06 Sep 2026

VIDEO: सुबह से छाये रहे काले बादल, शाम होते ही शुरू हुई बारिश

06 Sep 2026

स्थानीय बच्चे ह्यूमन चैन बनकर मलवे को हटाने में कर रहे मदद

06 Sep 2026

दिल्ली के मोती बाग में इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

06 Sep 2026

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कीर्तिनगर में बैठक, लोकतांत्रिक संघर्ष की चेतावनी

06 Sep 2026

अमृतसर: झुग्गियों के बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बना निशकाम सेवा पब्लिक स्कूल

06 Sep 2026

अयोध्या में पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने बेटों के साथ कोतवाली पहुंच दी तहरीर

06 Sep 2026

पीलीभीत: शहर से सटी पांच कॉलोनियां में जलभराव बना मुसीबत, कई परिवारों ने छोड़ा घर

06 Sep 2026

सहारनपुर: मस्जिद को लेकर शिकायत करने वाले विकास त्यागी बोले- हो सकता है देवस्थान को हटाकर बनी हो मस्जिद

06 Sep 2026

कानपुर: जाजमऊ में टेनरीकर्मी पर हमले का मामला, शातिर नितिन उर्फ मल्लू गिरफ्तार

06 Sep 2026

कानपुर: पान दुकानदार से मारपीट कर तमंचा तानने वाला आरोपी मुजीब गिरफ्तार

06 Sep 2026

कानपुर: जाजमऊ व्यापार मंडल का अनोखा प्रदर्शन, छह घंटे की मशक्कत के बाद व्यापारियों ने खुद भरा गड्ढा

06 Sep 2026

अलीगढ़ कमिश्नर ने लिया तीन परियोजनाओं का जायजा

06 Sep 2026

नेपाल के युवक को पुलिस ने खुदकुशी करने से बचाया

06 Sep 2026

कानपुर में पांडु नदी का तांडव, गोपालपुरम में घुसा उफान का पानी

06 Sep 2026

कानपुर: बर्रा-आठ कच्ची बस्ती में घुसा पानी, 300 से अधिक परिवारों ने छोड़ा घर

06 Sep 2026

पीलीभीत: बारिश के कारण कच्चा घर भरभराकर गिरा, घरेलू सामान मलबे में दबा

06 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed