Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Meeting held in Kirtinagar regarding the restoration of the old pension scheme; warning of a democratic struggle issued
{"_id":"6a9d3af84de09d5ab6078731","slug":"video-meeting-held-in-kirtinagar-regarding-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-warning-of-a-democratic-struggle-issued-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कीर्तिनगर में बैठक, लोकतांत्रिक संघर्ष की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कीर्तिनगर में बैठक, लोकतांत्रिक संघर्ष की चेतावनी
कीर्तिनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से बीआरसी सभागार कीर्तिनगर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव-2027 से पूर्व मांग को लेकर आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्षता गढ़वाल मंडल सचिव राजीव उनियाल ने की।
प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग रानीता विश्वकर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन और हड़ताल जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। गढ़वाल मंडल सचिव महिला विंग शालिनी चौधरी ने कहा कि महिला कर्मचारी भी आंदोलन में पूरी मजबूती से साथ खड़ी हैं और कर्मचारी संपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
गढ़वाल मंडल सचिव राजीव उनियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ी मांग है। जनपद टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मैठानी ने सुझाव दिया कि मांग को विधानसभा स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में विधायकों के आवासों पर धरना-प्रदर्शन किए जाएं। प्रदेश समन्वयक जसपाल गुसाईं ने कर्मचारियों से मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत लिंगवाल ने ‘वोट फॉर ओनली ओपीएस’ अभियान चलाने का आह्वान किया। ब्लॉक मंत्री विनोद चौहान ने कहा कि अब हर आंदोलन में कर्मचारी परिवार सहित प्रतिभाग करेंगे। वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष अमित नौडियाल ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा है और सरकार को उनकी भावनाओं को समझना होगा। महिला ब्लॉक अध्यक्ष पूनम नेगी ने महिलाओं से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
बैठक में फार्मेसी अधिकारी पंकज शाह, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत, विक्रम सजवाण और मिलिंद भट्ट समेत अन्य कर्मचारियों ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को निर्णायक रूप दिया जाएगा। कर्मचारी अपने मताधिकार का लोकतांत्रिक तरीके से इस्तेमाल करेंगे।
इस दौरान कर्मचारी संपर्क अभियान, जनजागरण, ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन, रैली और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।