Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
In Ambala's Lalkurti a bull lifted a school-going girl five feet into the air and slammed her down
{"_id":"6a8be6997a4ea939e20797d0","slug":"video-in-ambalas-lalkurti-a-bull-lifted-a-school-going-girl-five-feet-into-the-air-and-slammed-her-down-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: लालकुर्ती में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को पांच फीट उठाकर पटका, घायल बच्ची को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: लालकुर्ती में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को पांच फीट उठाकर पटका, घायल बच्ची को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल करवाया
अंबाला। लालकुर्ती बाजार में बेसहारा पशुओं का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह एक सांड़ ने सड़क से गुजर रही एक स्कूली छात्रा पर अचानक हमला कर दिया। यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि स्कूल की छात्रा बैग लेकर जा रही थी। तभी सड़क किनारे खड़े सांग ने आक्रामक होकर पहले टक्कर मारने का प्रयास किया। किसी तरह से सींग बैग में फंस कर निकल गई। छात्रा जैसे ही आगे बढ़ती है तो दोबारा हमला कर सींगों से उठाकर पटक देता है। करीब पांच फीट तक उछलने के बाद छात्रा लालकुर्ती निवासी निशा सीधे डिवाइडर पर गिरकर बेसुध हो जाती है। राहगीरों की मदद से उसे प्राथमिकी उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। छात्रा के सिर व माथे पर चोटें आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।