{"_id":"6a8b246900b5aa81920146bb","slug":"video-pledge-taken-to-protect-religion-and-culture-on-raksha-bandhan-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रक्षाबंधन पर धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रक्षाबंधन पर धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
मेरठ। धर्म जागरण समन्वय, मेरठ प्रांत एवं भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में रविवार को हस्तिनापुर कस्बे में धर्मरक्षा बंधन अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को रक्षाबंधन के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जीवन-दर्शन चराचर जगत के कल्याण की कामना करने वाला प्राचीन दर्शन है। हिंदू समाज ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ समन्वय और सहयोग में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा स्थापित श्रेष्ठ आचार-विचार और जीवन पद्धति ही हिंदू धर्म की पहचान है। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति के सामने विभिन्न चुनौतियां हैं। अशिक्षा और गरीबी का लाभ उठाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने के प्रयासों को रोकने की आवश्यकता है। रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। अभियान के दौरान लोगों ने अपने पूर्वजों और देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए हिंदू धर्म, परंपराओं और त्योहारों के प्रति आस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही अपने गांव और समाज में धर्म परिवर्तन के प्रयासों के प्रति जागरूक रहने तथा धर्म छोड़ चुके लोगों को पुनः अपनी परंपरा से जोड़ने का संकल्प भी लिया गया। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।