फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman murdered by husband in ambala

अंबाला में पत्नी की हत्या: पति ने छुरी से पेट और छाती पर किया वार, चरित्र पर शक ने उजाड़ा घर

Mon, 07 Sep 2026 11:33 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 11:33 AM IST
सार

हिना की शादी करीब 13 साल पहले बहादुरगढ़ निवासी बंटी के साथ हुई थी। वे गुरुनानक नगर में किराये पर रह रहे थे। बंटी शकी मिजाज का है और अक्सर हिना पर शक करते हुए मारपीट करता था।

विज्ञापन
woman murdered by husband in ambala
मृतका और आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में बलदेव नगर के गुरुनानक नगर में चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की छुरी से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पटियाला के धीरू नगर निवासी नन्नू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन हिना की शादी करीब 13 साल पहले बहादुरगढ़ निवासी बंटी के साथ हुई थी। वे गुरुनानक नगर में किराये पर रह रहे थे। बंटी शकी मिजाज का है और अक्सर हिना पर शक करते हुए मारपीट करता था।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब 4:30 बजे नशे में धुत्त बंटी ने हिना से झगड़ा शुरू कर दिया। जब हिना ने तंग आकर तलाक की बात कही, तो आरोपी ने रसोई से छुरी उठाकर उसके पेट व छाती पर तीन से चार वार कर दिए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हिना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed