फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power supply disrupted in the city and 200 villages due to strong winds and rain

Sultanpur News: तेज हवा-बारिश से शहर सहित 200 गांवों की बिजली गुल

Thu, 08 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in the city and 200 villages due to strong winds and rain
टीपीनगर उपकेंद्र के लाइन पर गिरा पेड़। स्रोत- विभाग
सुल्तानपुर। तेज हवा और बारिश से बुधवार शाम जिले की बिजली व्यवस्था फिर चरमरा गई। शहर समेत धम्मौर, कूरेभार और धनपतगंज सहित पांच से अधिक उपकेंद्रों में फॉल्ट आने से कई इलाकों की आपूर्ति बाधित रही। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां तारों पर गिरने से एचटी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। शहर में शाम चार बजे से कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे पेयजल, घरेलू कामकाज और कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

डाकखाना, पुलिस लाइन और टीपी नगर की आपूर्ति ठप होने से चौक, घंटाघर, सिविल लाइन, गोलाघाट, करौदिया, विवेकनगर और निरालानगर समेत कई मोहल्ले प्रभावित रहे। करीब सात बजे कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि कर्मचारी फॉल्ट तलाशकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

धम्मौर में तीन फीडर ठप, 70 हजार प्रभावित
धम्मौर। विद्युत उपकेंद्र की एचटी लाइन में शाम करीब चार बजे फॉल्ट आने से बनकेपुर, धम्मौर और कूड़धाम फीडर ठप हो गए। शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे करीब 70 हजार लोग प्रभावित रहे। ग्रामीण मनोज सिंह, रणजीत सिंह, रमेश तिवारी और राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार को भी करीब सात घंटे बिजली गुल रही थी। कटौती से पेयजल और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि बारिश के दौरान एचटी लाइन में फॉल्ट आया है। मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपी नगर से जुड़े 200 गांवों में अंधेरा
दूबेपुर । आंधी-पानी से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण टीपी नगर उपकेंद्र शाम 4:20 बजे ठप हो गया। इससे करीब 200 गांवों की 30 हजार आबादी प्रभावित हुई। साउथ, कांशीराम, गभड़िया, रानीगंज, मेडिकल कॉलेज, इंडस्ट्रियल और नारायनपुर समेत कई फीडर शाम सात बजे तक चालू नहीं हो सके। क्षेत्र के राम प्रताप पाठक, रामरूप सिंह, जयकरन यादव, शिव बहादुर चौबे और प्रमोद पांडेय ने बताया कि लगातार कई घंटे बिजली गुल रहने से परेशानी हो रही है। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पेड़ गिरने से विभिन्न स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। देर रात तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।

टीपीनगर उपकेंद्र के लाइन पर गिरा पेड़। स्रोत- विभाग

टीपीनगर उपकेंद्र के लाइन पर गिरा पेड़। स्रोत- विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed