फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Passion for cricket took its toll; players hadn't slept properly for two days

Sultanpur News: क्रिकेट का जुनून पड़ा भारी, दो दिन से ठीक से सोए नहीं थे खिलाड़ी

Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Passion for cricket took its toll; players hadn't slept properly for two days
 धनपतगंज के सुखबड़ेरी के पास घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण। -स्रोत- यूपीडा
सुल्तानपुर। कैनवस बॉल क्रिकेट का जुनून चार युवा खिलाड़ियों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। देवरिया के नित्या प्रजापति, अनिकेत, इरफान और आनंद यादव लगातार सफर और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के कारण करीब दो दिन से ठीक से सो नहीं सके थे। लखनऊ में दो टूर्नामेंट खेलने के बाद देवरिया लौटते समय बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज के सुखबड़ेरी के पास कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल खिलाड़ी जयंतो शर्मा ने बताया कि टीम सोमवार रात करीब 11 बजे बिहार के समस्तीपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार को लखनऊ में दो टूर्नामेंट खेलने के बाद शाम करीब 7:30 बजे कार से देवरिया के लिए निकले। रास्ते में ढाबे पर रुकने के बाद खिलाड़ियों ने एक्सप्रेसवे किनारे कुछ देर आराम किया। वहां पुलिसकर्मी ने सड़क किनारे रुकने के बजाय कैंटीन में आराम करने की सलाह दी। इसके बाद सभी करीब दो-तीन घंटे कैंटीन में रुके और फिर रवाना हुए। रास्ते में खिलाड़ी कार में ही सो गए। सुबह सुखबड़ेरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चारों खिलाड़ी यूपी-बिहार के विभिन्न जिलों में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे। नित्या और अनिकेत अच्छे ऑलराउंडर थे, जबकि इरफान ने हाल ही में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन

चार परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
नित्या के परिवार में पिता मनोज प्रजापति और एक भाई हैं। इरफान के पिता इफ्तिखार अहमद हैं और तीन भाई हैं। अनिकेत के पिता शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। परिवार में मां रंभा देवी, भाई अंकित और बहनें रिया व रिशु हैं। आनंद की मौत की सूचना पर परिजन अयोध्या रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन का सुल्तानपुर, एक का अयोध्या में पोस्टमार्टम
सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि तीन खिलाड़ियों की मौके पर मौत हुई थी। उनके शव कूरेभार से पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए। तीनों का पोस्टमार्टम शाम करीब पांच बजे पूरा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। एक खिलाड़ी की इलाज के दौरान अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में मौत हुई, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed