{"_id":"6ac6976676e97efbf1008916","slug":"abha-saturated-district-tops-state-cmo-honoured-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166708-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जनपदीय ट्रायल में बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस के 27 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जनपदीय ट्रायल में बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस के 27 खिलाड़ियों का चयन
Thu, 08 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
पंत स्टेडियम में टेबल टेनिस का ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय ट्रायल में बैडमिंटन, कुश्ती और टेबल टेनिस के लिए 27 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी अब आठ अक्तूबर को अयोध्या में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यह ट्रायल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय की ओर से आयोजित किया गया था।
टेबल टेनिस सब जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी, पलक, दीक्षा, संध्या, शिवांशी और रिचा यादव का चयन हुआ। बालक वर्ग में नैतिक, अब्दुल समद, प्रीतम कनौजिया, प्रिंस पाल, रियांश यादव और कृष्ण कुमार को चुना गया है। बैडमिंटन सीनियर पुरुष वर्ग में आकाश, अनुभव, आरुष चौरसिया और अयान खान का चयन हुआ। सीनियर महिला संवर्ग में सानिया यादव और सानवी मिश्रा को मौका मिला है। कुश्ती सीनियर पुरुष वर्ग में काली प्रसाद मिश्रा, विनय यादव, मो. अयाज, मो. फैजान, यस दीक्षित, प्रियांशु जायसवाल, फैजान द्वितीय, सद्दाब और अकमल का चयन किया गया। चयन मंडल में स्टेडियम कोच राम नरेश, प्रदीप यादव और आनंद श्रीवास्तव शामिल थे।
क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए अपने साथ आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार की फोटो लानी होगी। मंडलीय ट्रायल 8 अक्तूबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में होगा। बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित होगी। कुश्ती की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर तक मिर्जापुर में होगी। टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक सहारनपुर में आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।