फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Remove dumped garbage from the Sonpump route within a week.

Sonebhadra News: सोनपंप मार्ग से एक सप्ताह में हटाएं डंप कचरा

Wed, 23 Sep 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Remove dumped garbage from the Sonpump route within a week.
सोनभद्र। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय प्रथम अंतर्विभागीय बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान सभी विभागों के सहयोग से साफ-सफाई और जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की तैयारियों, प्रशिक्षण और माइक्रोप्लान की जानकारी दी। सीडीओ जागृति अवस्थी ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना के समय बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने, पूरी बांह की यूनिफॉर्म पहनने और बुखार होने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाए। प्रत्येक विद्यालय में हैंडवॉश की व्यवस्था कराने और पंपलेट वितरित कर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों और पंचायत विभाग को नालियों की सफाई, जल निकासी और कचरा निस्तारण की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। चुर्क स्थित सोनपंप जाने वाले मार्ग पर डंप कचरे को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश भी दिए गए। ग्राम विकास विभाग को गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, कचरा निस्तारण, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग माइक्रोप्लान के अनुसार कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed