फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water level of Sharda River rises; people worried about the threat of floods.

Pilibhit News: शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से लोग चिंतित

Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Water level of Sharda River rises; people worried about the threat of floods.
एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के साथ की बैठक। स्रोत विभ्ज्ञाग
पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा नदी में रविवार को भी 1.35 लाख क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। इससे शारदा नदी रविवार को भी भी जलस्तर उफान पर रहा। नदी उफनाने और बाढ़ की आशंका से लोग चिंतित रहे। खेतों, रास्तों में जलभराव बना रहा। खेतों में चारा लाने को हजारा के लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन


पांच दिन पहले बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में रिलीज होने पर गांव हजारा और शास्त्रीनगर की आबादी में जलभराव हुआ था। अगले दिन नदी का जलस्तर कम होने पर आबादी में भरा पानी तो निकल गया, मगर नदी किनारे खेतों, रास्तों पर जलभराव बना हुआ है। शुक्रवार से नदी पूरी तरह बह रही है। रविवार को भी बैराज से शारदा नदी में कई चरणों में पानी रिलीज होने का क्रम चलता रहा। रविवार दोपहर 1.35 लाख क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका से नदी किनारे के लोग चिंतित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि रविवार को नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि बाढ़ के हालात नहीं बने। बाढ़ को लेकर क्षेत्र पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed