फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The hearing of businessman Pappu Gupta murder case will be held in the sessions court on 16th.

Pilibhit News: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड की सेशन कोर्ट में होगी 16 को सुनवाई

Sun, 06 Sep 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The hearing of businessman Pappu Gupta murder case will be held in the sessions court on 16th.
पीलीभीत। व्यापारी पप्पू गुप्ता की तीन माह पहले कस्बा बिलसंडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शाहजहांपुर निवासी आठ आरोपियों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। मामला सत्र न्यायालय की ओर से परीक्षण योग्य होने के कारण पत्रावली कमिट कर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में भेज दी गई है। अब सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार की अदालत में 16 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कस्बा बिलसंडा निवासी पंकज कटियार का ससुराल वालों से दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा था। शाहजहांपुर निवासी ससुराल वालों ने कई आरोपियों को को सुपारी देकर पंकज कटियार की हत्या करने कस्बा बिलसंडा भेजा। 28 मई 2026 की दोपहर बाद पांच बजे पंकज कस्बा बिलसंडा में अपने भाई की दुकान पर बैठे थे। पड़ोसी व्यापारी पप्पू गुप्ता पंकज के साथ ही थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने पंकज पर जानलेवा हमला बोल दिया। बचाने आए पप्पू गुप्ता को गोली मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कस्बा बिलसंडा में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में बिलसंडा पुलिस ने रमेश चंद्र कटियार, विमल, सीतेश, लकी मोर्य, आदित्य वर्मा, कुणाल, शिव और स्कंद भोजवाल के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव सिंह की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। मामला सत्र न्यायालय द्वारा परीक्षण योग्य होने के कारण सुनवाई के लिए सीजेएम न्यायालय से पत्रावली सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में भेज दी गई है। इस हत्याकांड में एक किशोर भी न्यायिक अभिरक्षा में है। उसके विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed