फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaishya community angry over indecent remarks on Father of the Nation

Muzaffarnagar News: राष्ट्रपिता पर अमर्यादित टिप्पणी से वैश्य समाज में रोष

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vaishya community angry over indecent remarks on Father of the Nation
खतौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में एक पॉडकास्ट के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से वैश्य समाज में रोष है। महिला के एक पुराने वीडियो के सामने आने पर अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन खतौली इकाई ने रोष व्यक्त किया है। संगठन के नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने कथित टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह न केवल राष्ट्रपिता का अपमान है, बल्कि संपूर्ण देश और वैश्य समाज की गौरवशाली परंपरा पर आघात है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम वैश्विक पटल पर सम्मान के साथ लिया जाता है। ऐसे राष्ट्रीय महापुरुष के बारे में अमर्यादित टिप्पणी किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। टिप्पणी करने वाले देश और वैश्य समाज से माफी मांगें। यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन खतौली इकाई द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के समक्ष विधिक शिकायत प्रस्तुत कर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed