फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Black clouds of smoke blanket the sky... notices issued to six paper mills.

Muzaffarnagar News: आसमान में छा जाते हैं धुएं के काले बादल...छह पेपर मिलों को नोटिस

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Black clouds of smoke blanket the sky... notices issued to six paper mills.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर और आसपास के क्षेत्र के आसमान में आए दिन छाने वाले धुएं के बादलों पर प्रदूषण विभाग ने भोपा रोड स्थित पेपर मिलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। छह पेपर मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आरडीएफ (रिफ्यूज्ड डिराइव्ड फ्यूल) के प्रयोग और उसके भंडारण में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मिल प्रबंधन को चेताया गया है कि आरडीएफ, इनर्ट और राख का भंडारण मानकों के अनुसार किया जाए।
जनपद में करीब 30 पेपर मिल संचालित हो रही हैं। अधिकतर में ईंधन के रूप में आरडीएफ प्रयोग की अनुमति है। मानकों का उल्लंघन कर आरडीएफ प्रयोग किए जाने से क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। कुछ माह पहले किसान संगठनों की ओर से आरडीएफ प्रयोग में मानकों का उल्लंघन और बढ़ते वायु प्रदूषण को आधार बनाते हुए आंदोलन किए गए।
विज्ञापन

दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आने वाले आरडीएफ से भरे ट्रकों को भी रोका गया। जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की सख्ती के बाद क्षेत्र में वायु प्रदूषण में कमी आई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से भोपा रोड क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से फिर से काला धुआं निकलता देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अवर अभियंता राजा गुप्ता ने बताया कि हाल में ही छह पेपर मिलों को नोटिस दिए गए हैं। जिनमें भोपा रोड क्षेत्र की सिल्वरटन पेपर, तिरुपति बालाजी पेपर, शाकुंभरी पेपर और भागेश्वरी पेपर मिल शामिल हैं।
-
प्रतिदिन पहुंच रहे कचरा लदे 100 से अधिक ट्रक
आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने आरडीएफ की आड़ में पेपर मिलों में कचरा जलाए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया कि आरडीएफ के नाम पर कई मिलों में बिना प्रोसेस किया हुआ कचरा जलाया जा रहा है। कहा कि कचरे से लदे 100 से अधिक ट्रक नियमित रूप से मुजफ्फरनगर पहुंच रहे हैं। इस कचरे में प्लास्टिक और रबर जैसे खतरनाक पदार्थ भी शामिल हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

--
नियमानुसार किया जा रहा ईंधन में आरडीएफ प्रयोग
यूपी पेपर मिल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज अग्रवाल का कहना है कि ईंधन में आरडीएफ का प्रयोग नियमानुसार किया जा रहा है। जिसके लिए अनुमति ली गई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग समय-समय पर जांच भी करता है। बावजूद कुछ पेपर मिलों को नोटिस दिए जाते हैं तो उनका नियमानुसार जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed