फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The wrestling match with a prize of two lakh rupees ended in a draw.

Mirzapur News: दो लाख रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी

Thu, 08 Oct 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The wrestling match with a prize of two lakh rupees ended in a draw.
अखाड़े में दांवपेंच आजमाते पहलवान।- सोशल मीडिया।
नरायनपुर। पुरुषोत्तमपुर-परषोधा बाजार में बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में 100 से ज्यादा जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। ज्यादातर मुकाबले बराबरी पर छूटे। चकिया के शमशेर और कछवां के अनिल के बीच दो लाख रुपये की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। दोनों के बीच 15 हजार रुपये की बड़ी कुश्ती भी बराबरी पर रही।
विज्ञापन

दंगल में महिला पहलवानों ने भी दम दिखाए। अंशु यादव ने पूनम हरियाणा, खुशी कानपुर ने रविता हरियाणा को पटकनी दी। जयदीप ने जाहिद, प्रमोद ने सुनील और रामबली ने सोनू को हराया। सरसा, गया सेठ अखाड़ा, कानपुर, हरियाणा, गाजियाबाद, पंजाब, कछवां, वाराणसी और रुदौली के पहलवानों ने दंगल में भाग लिया। निर्णायक की भूमिका गुलाब यादव, कौशल कुमार सिंह और संतोष कुमार सिंह ने निभाई। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह व संरक्षक मास्टर उदय सिंह ने अतिथियों और पहलवानों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed