फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lawyers staged a protest by boycotting judicial work.

Mirzapur News: न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Lawyers staged a protest by boycotting judicial work.
लालगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता, संवाद
लालगंज। उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघ के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ता समिति लालगंज के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने से विभिन्न न्यायालयों में वादों की सुनवाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायालय के बहिष्कार का क्रम जारी रखा। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार हलिया, नायब तहसीलदार लालगंज और चकबंदी अधिकारी के न्यायालयों में न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। समिति की ओर से बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन संबंधी प्रस्ताव की प्रति संबंधित न्यायालयों को भेजी गई।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों के प्रति सकारात्मक पहल होने तक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, जयप्रकाश, सत्येंद्र कुमार तिवारी, मनीष कुमार शुक्ल, रमेश चौधरी, निहाल खान, शरद कुमार मौर्य, हृदय शंकर चतुर्वेदी, रामू कोल, शिवम पांडेय, धर्मराज, दिनेश मौर्य और नित्यानंद मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed