फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30,000 stolen from customer service center

Mirzapur News: ग्राहक सुविधा केंद्र से 30 हजार रुपये चोरी

Thu, 08 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
30,000 stolen from customer service center
लालगंज। पतार कला बाजार स्थित एक बैंक के ग्राहक सुविधा केंद्र से बुधवार को 30 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के समय केंद्र संचालक नाश्ता करने गए थे। चोरी की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पतार कला निवासी सूर्यदेव अग्रहरि एक बैंक का ग्राहक सुविधा केंद्र चलाते हैं। बुधवार की दोपहर वह केंद्र बंद कर नाश्ता करने गए थे। इसी दौरान बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे। एक युवक सड़क पर लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था, जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा रहा। तीसरे युवक ने ग्राहक सुविधा केंद्र का शटर मोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर पर रखे 30 हजार रुपये लेकर भाग गया। सूर्यदेव वापस लौटे तो शटर आधा खुला मिला। अंदर जाने पर काउंटर से रुपये गायब थे। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय दुबार कला पुलिस चौकी प्रभारी कुंअर मनोज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध युवकों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed