{"_id":"6ac6a2d47367787cd00b82e1","slug":"athletes-displayed-their-prowess-in-secondary-school-athletics-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162666-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
जमालपुर। श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। लंबी कूद सीनियर वर्ग में साजन यादव (मठना) प्रथम और पवन (देवकली) द्वितीय स्थान पर रहे।
जूनियर में सत्यम (आदर्श अदलहाट) प्रथम स्थान पर रहे।
गोला प्रक्षेप में सीनियर वर्ग में सागर (भुइली), जूनियर में मनीष (भुइली) और सब जूनियर में अंशु पटेल (खजुरौल) प्रथम स्थान पर रहे। भाला प्रक्षेप में सीनियर वर्ग में रामबाबू (खजुरौल) और जूनियर में उदित चौहान (मनउर) ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर सीनियर में प्रियांशु (आदर्श), जूनियर में नितिश यादव (गरौड़ी) और सब जूनियर में शिवा यादव (मठना) प्रथम स्थान पर रहे। 1500 मीटर सीनियर वर्ग में प्रतीक (आदर्श), जूनियर में संगम (जमालपुर) और 600 मीटर सब जूनियर में प्रिंस कुमार विजेता रहे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए छात्रों की भीड़ जुटी रही। व्यायाम शिक्षक राहुल सिंह, अरुण गौड़, सतीश सिंह और केशव प्रसाद सिंह निर्णायक मंडल में शामिल रहे।