राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के तत्वाधान में बुधवार को मलिक टोला स्थित ट्रेनिंग हॉल में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पेंटिंग कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पेंटिंग प्रशिक्षिका कुमारी रति ने पेंटिंग के व्यावहारिक और व्यावसायिक उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पेंटिंग कला का दायरा व्यापक हो गया है। महिलाएं बेड कवर, सूट, पर्दे आदि पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर इन्हें बाजारों में बेच सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके साथ ही इस कला के माध्यम से अपने घरों को भी सुंदर ढंग से सजाया जा सकता है। वहीं संस्था के प्रबंधक मुमताज खान आर्टिस्ट ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न विधाओं से प्रशिक्षित कराया जा रहा है। ताकि उनके अंदर आत्मविश्वास जागृत हो।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण ले रही महिलाओं और बालिकाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संगीता, नाजिया, अंजली यादव, सबा सबरीन, आयशा, रेशमा खातून, सलमा, राशि, रेनू सहित उपस्थित रहे।