फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Female students showcased their talent in the competition.

Mau News: प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Female students showcased their talent in the competition.
मधुबन जूनियर हाईस्कूल पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत के नहर रोड स्थित इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की कक्षा 6-8 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंगोली के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना और जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा 6 की छात्राएं स्वर्णिमा, अरुनिता, अर्पिता और जीनत शामिल रहीं। द्वितीय स्थान कक्षा 7 की लाडली, मधु, सोनम और अंशिका वर्मा द्वारा बनाए रंगोली को मिला। तृतीय स्थान पर कक्षा 8 की छात्राएं जासमीन, सुरभि, श्रेया और रागिनी रहीं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनवारुल हक़ ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ विकसित भारत-2047 की संकल्पना और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर रविंद्र मौर्य, राजबहादुर सिंह, वकील सिंह, समर बहादुर सिंह, प्रतिमा, नीलम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed