फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Fire breaks out in a moving bus on the Yamuna Expressway; passengers jump out to save their lives

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग से हड़कंप, लपटें उठने से पहले यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 24 Sep 2026 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Sep 2026 01:34 AM IST
सार

हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Noida: Fire breaks out in a moving bus on the Yamuna Expressway; passengers jump out to save their lives
बस में लगी आ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


आग लगने का पता चलते ही यात्रियों ने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस को धू-धूकर जलता देख एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद बस में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। आग की वजह तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed