फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Suspicion that herons, ducks, and aquatic creatures are bringing 'JE'

Lalitpur News: बगुला, बतख और जलीय जीवों पर 'जेई' लाने का शक

Mon, 07 Sep 2026 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Suspicion that herons, ducks, and aquatic creatures are bringing 'JE'
ललितपुर। जिले में दिमागी बुखार से एक 10 वर्षीय बालिका की मौत समेत तीन में लक्षण मिले थे। 22 दिन बीत जाने के बाद भी इस वायरस के जिले में आने का पता नहीं चल सका है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अब बगुला, बतख, मुर्गी फार्मों समेत जलीय जीवों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद ही वायरल के जिले में आने के स्रोत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोखरा के मजरा रामनगर निवासी एक दस वर्षीय बालिका की दस जुलाई को तबीयत खराब हो गई थी। उल्टी व चक्कर आने के चलते परिजन टीकमगढ़ ले गए। यहां से सागर लेकर गए, जहां पर 17 जुलाई को सैंपल लेकर जांच की गई। 20 जुलाई को आई रिपोर्ट में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामले से स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएमओ जिला मुख्यालय से टीम लेकर गांव में पहुंचे। सीएचसी बार और मलेरिया की टीम ने भी गांव में डेरा डाला। गांव में स्क्रीनिंग की गई। इसमें 16 लोगों में हल्के बुखार के लक्षण होने के चलते सैंपल लिया गया। 12 अगस्त को आई रिपोर्ट में दो बच्चों में दिमागी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य महकमा गांव में पहुंचा था। बच्चे स्वस्थ पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, अब तक वायरस की जानकारी नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हिमालय की तराई वाले क्षेत्र में जेई के वायरस पाए जाते हैं। यहां पर यह पहला मामला था। वायरस के आगमन की जांच के लिए मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री आदि की जांच की गई। इसके बाद भी जानकारी नहीं हो सकी थी। अब वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए जलीय जीवों के सैंपल लिए जाएंगे। इनमें बगुला, बतख आदि शामिल हैं। साथ ही सूकर व मुर्गी पालन होने पर इनके सैंपल भी लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पशु पालन विभाग को सभी सूचना दी गई है। इनके सैंपल की रिपोर्ट के बाद वायरस का पता लगाया जा सकेगा।
---
जेई के मरीज मिलने वाले क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच की जा रही है। अब स्थिति सामान्य है।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
---
उटारी बांध व सूकर और मुर्गी फार्म में सीरम सैंपल लेने की बात कही गई है। जलीय जीव मिलने पर सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed