फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Urad and moong crops destroyed by rain in Bijrautha.

Lalitpur News: बिजरौठा में बारिश से उड़द और मूंग की फसलें बर्बाद

Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Urad and moong crops destroyed by rain in Bijrautha.
बिजरौठा। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। ग्राम बिजरौठा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेतों में जलभराव हो गया है। इससे किसानों की तैयार उड़द और मूंग की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से उड़द और मूंग की फलियां सड़ने लगी हैं। कई बीघे में फैली फसलें पानी के तेज बहाव से मिट्टी में मिल चुकी हैं। कटाई के मुहाने पर खड़ी फसल के नष्ट होने से किसानों की सालभर की मेहनत बेकार हो गई है।
विज्ञापन

00000000000
आर्थिक संकट और मुआवजे की मांग

किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्हें खाद, बीज और जोताई के लिए लिए गए कर्ज की चिंता सता रही है। फसल बर्बाद होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से जल्द-से-जल्द खेतों में हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने की अपील की है। उनकी मांग है कि प्रभावित किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

0000000000
किसानों की आपबीती
लगभग 60 किलो उड़द की फसल बोई थी। यह फसल मूसलाधार बारिश से जलमग्न हो गई है। हम शासन से सर्वेक्षण कराकर मुआवजा दिलाने की मांग करते हैं।-अंकुश चौबे
00000000000000
करीब तीस हजार रुपये साहूकारों से कर्ज लेकर उड़द की फसल में लगाए थे। मूसलाधार बारिश से हमारी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। अब कर्ज चुकाना हमारे लिए मुश्किल हो गया है। हम प्रशासन से फसल का सर्वेक्षण कराकर उचित मुआवजा दिलाने का अनुरोध करते हैं।-राजकुमार कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed