फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Number of viral infection patients rises due to changing weather; platelet counts dropping.

Lalitpur News: बदलते मौसम से वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े, गिर रही प्लेटलेट्स की संख्या

Sun, 06 Sep 2026 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Number of viral infection patients rises due to changing weather; platelet counts dropping.
ललितपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में तेज बुखार, खांसी और बदन दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। कई मरीजों को पैरासिटामोल से भी बुखार नहीं उतर रहा है और उनकी प्लेटलेट्स की संख्या भी कम हो रही है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज आ रहे हैं। इनमें 50 फीसदी से अधिक मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं। लगभग 260 मरीज खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। कुछ मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश और कमजोरी भी है। 50 से अधिक मरीज अस्थमा की समस्या के साथ आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि दवा के बाद भी कई मरीजों का बुखार नहीं जा रहा है। जांच में कुछ मरीजों की प्लेटलेट्स की संख्या में कमी देखी गई है। हालांकि, प्लेटलेट्स कम होने का कारण केवल वायरल संक्रमण नहीं हो सकता है, इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं। बुखार के साथ प्लेटलेट्स गिरने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

00000000000




चिकित्सकीय सलाह

मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य निखिल गुप्ता ने चिकित्सकीय सलाह दी है। उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण में बुखार कई दिनों तक रह सकता है। यदि बुखार लगातार रहे, प्लेटलेट्स कम हों या सांस लेने में परेशानी हो तो डॉक्टर से मिलें। अत्यधिक कमजोरी, खून आना या ऑक्सीजन कम होने जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल परामर्श लें। बिना जांच और चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000



बच्चों और बुजुर्गों के लिए सावधानी

मौसम परिवर्तन बच्चों और बुजुर्गों पर गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में मरीजों से उचित दूरी बनाए रखना महत्वपूर्ण है। पर्याप्त आराम करें और अधिक मात्रा में पानी पिएं। खांसी-जुकाम होने पर मास्क का उपयोग अवश्य करें। लक्षण बढ़ने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed