पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Snakebites wreak havoc in summer, 7 people bitten in one day, admitted

Kasganj News: गर्मी में सर्पदंश का कहर, एक दिन में 7 लोगों को डसा, भर्ती

Mon, 06 Jul 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 06 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में भीषण गर्मी और बारिश के बीच सर्पदंश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों को सांप ने डस लिया। परिजन ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने समय रहते उपचार कर सभी की जान बचा ली।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सभी मरीजों को गंभीर स्थिति में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने प्रत्येक मरीज को 10 से 20 तक एंटी स्नेक वेनम डोज दिए, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया। समय पर इलाज मिलने से बड़ा हादसा टल गया। सर्पदंश के शिकार हुए मरीजों में श्रीपाल (40) निवासी तरसी, वर्षा (14) पुत्री पुष्पेंद्र निवासी वदनपुर सोरों, दिवाकर (45) निवासी प्रहलादपुर सोरों, किशन लाल (70) निवासी धरपसी मारहरा एटा, मोहिनी (8) पुत्री सुम्मेर निवासी खुदाताल सहावर, रेनू (17) पुत्री बिजनेश निवासी शहवाजपुर सुन्नगढ़ी तथा दीपिका (30) पत्नी गंगा प्रसाद निवासी नगला भूरा शामिल हैं। गर्मी और उमस के कारण सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं अधिक देखने को मिलती हैं। चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने, खेतों और झाड़ियों में सतर्क रहने तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed