पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Information provided on the causes, prevention, and treatment of zoonotic diseases.

Kasganj News: पशुजनित रोगों के कारण, बचाव और उपचार की दी जानकारी

Mon, 06 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 06 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Information provided on the causes, prevention, and treatment of zoonotic diseases.
फोटो 12 - सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व जूनोसिस दिवस पर हुई जागरूकता गोष्ठी में मौजूद चिकि
सिढ़पुरा। विश्व जूनोसिस दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए समय पर टीकाकरण, स्वच्छता और सुरक्षित खानपान अपनाने की सलाह दी। साथ ही पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने और संक्रमण से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कुत्ता, बिल्ली, बंदर, भेड़िया सहित अन्य पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों तथा उनके बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि रेबीज, निपाह, बर्ड फ्लू, एंथ्रेक्स और बोवाइन ट्यूबरक्लोसिस जैसी कई गंभीर बीमारियां पशुओं के संपर्क से इंसानों में फैल सकती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जानवर खुले स्थानों पर मल त्याग कर देते हैं, जिससे मिट्टी संक्रमित हो सकती है। ऐसी जगहों पर नंगे पैर चलने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बृजकिशोर उपाध्याय ने कहा कि ब्रुसेलोसिस डेयरी उत्पादों और कच्चे मांस के सेवन से फैलने वाली गंभीर बीमारी है। इससे बचाव के लिए पशुओं का नियमित टीकाकरण कराना चाहिए, जिसकी सुविधा सरकारी पशु चिकित्सालयों में उपलब्ध है। उन्होंने दूध तथा अच्छी तरह पके हुए मांस का सेवन करने और पालतू पशुओं के साथ-साथ जरूरत के अनुसार मानव टीकाकरण पर भी जोर दिया। गोष्ठी में डॉ. विनायक, डॉ. अजय, डॉ. गौरव, डॉ. बृजेश, बीपीएम प्रेम कुमार, फार्मासिस्ट रमेश यादव, तुरसनपाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed