फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   19-year-old youth falls into canal after slipping

Kannauj News: पैर फिसलने से नहर में गिरा 19 वर्षीय युवक

Sat, 05 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
19-year-old youth falls into canal after slipping
सनी कठेरिया का फाइल फोटो
खड़नी।। खड़नी निवासी 19 वर्षीय युवक शनिवार रात शौच के लिए नहर की ओर गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। खड़नी निवासी मुनेश कुमार वाल्मीकि ने थाना सौरिख में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र सनी कुमार उर्फ करिया (19) रात आठ बजे शौच के लिए नहर की तरफ गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। सुबह तक टीम आ जाएगी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed