पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three disputes between husbands and wives were resolved during family counseling

Jhansi: परिवार परामर्श में निपटे पति-पत्नी के तीन विवाद, खुशी-खुशी थाने से ही लौटे अपने घर

Mon, 06 Jul 2026 11:52 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Jul 2026 11:52 AM IST
सार

परिवार परामर्श केंद्र में पांच मामले आए। जिसमें से तीन मामलों में पति-पत्नी की सुलह कराई गई। इसके बाद पति-पत्नी थाने से खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

विज्ञापन
Jhansi: Three disputes between husbands and wives were resolved during family counseling
परिवार परामर्श केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना प्रेमनगर में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। टीम प्रभारी नीलेश कुमारी, उपनिरीक्षक स्वाति शुक्ला समेत अन्य काउंसलरों की मौजूदगी में पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पांच पारिवारिक विवाद सामने आए। पांचों मामलों में सभी पक्षों को बुलाया गया। उनको सुनने के बाद उनकी काउंसलिंग की गई। परामर्श के दौरान चंदा देवी, अर्चना पत्नी विशाल एवं कंचन परिहार पत्नी राहुल के बीच आपसी सुलह-समझौता हो जाने से उनका विवाद निपट गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी थाने से ही अपने घर को लौट गए। वहीं, दो मामलों में सहमति नहीं बनने से अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक सभी मामलों में फीडबैक के लिए अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed