पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegation of molestation of a minor on the Tamil Nadu Express.

Jhansi News: तमिलनाडु एक्सप्रेस में मासूम के साथ छेड़खानी का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Allegation of molestation of a minor on the Tamil Nadu Express.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में पांच साल की मासूम के साथ छेड़खानी की शिकायत पर जीआरपी ने दोनों पक्षों को कोच से उतार लिया। पूछताछ के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर न देने पर आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
चेन्नई से चलकर नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621) के जनरल कोच में हमीरपुर जिले का परिवार पांच वर्षीय मासूम के साथ वारंगल से झांसी के लिए यात्रा कर रहा था। सभी इंजन के पीछे लगे जनरल कोच में सवार थे। रास्ते में तमिलनाडु के रहने वाले 47 वर्षीय यात्री ने मासूम के साथ गलत हरकत कर दी। इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में किए जाने के बाद प्लेटफार्म नंबर चार पर आई ट्रेन को जीआरपी व आरपीएफ ने अटैंड किया। जीआरपी दोनों पक्षों को उतारकर थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर न देने पर जीआरपी ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मांगने पर उन्होंने कार्रवाई से मना कर दिया। तहरीर न मिलने पर यात्री को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed