{"_id":"6a4abe527c1c623ea10b0986","slug":"elderly-man-dies-after-eating-wild-greens-son-and-daughter-in-law-fall-ill-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-829212-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जंगली भाजी खाने के बाद बुजुर्ग की मौत, बेटा और बहू बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जंगली भाजी खाने के बाद बुजुर्ग की मौत, बेटा और बहू बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मकोय की भाजी (जंगली सब्जी) खाने के बाद शनिवार देर-रात थाना प्रेमनगर के बिजौली स्थित अटारियन रोड निवासी झल्लीराम पांचाल (84) समेत उसके बेटे एवं बहू की हालत बिगड़ गई। तीनों को नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां झल्लीराम की मौत हो गई। जबकि, बेटे-बहू की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया है।
झल्लीराम मूल रूप से उल्दन के अमनपुरवा गांव का रहने वाला था। पिछले करीब 18 साल से वह अटारियन रोड पर हनुमान मंदिर के पास बेटे छत्रसाल (57) और बहू विद्या के साथ रहता था। दो बेटियों की वह शादी कर चुका। परिजनों ने बताया शनिवार को झल्लीराम बेटे छत्रसाल के साथ हनुमान मंदिर गया था। वहां चना और गुड़ का प्रसाद चढ़ाया। वहां भी कुछ प्रसाद मिला था। घर आने पर तीनों ने प्रसाद खाया। रात में झल्लीराम ने मकोय की भाजी खाने की इच्छा जताई। पड़ोस में मकोय की झाड़ियां लगी हैं। अंधेरे में छत्रसाल ही मकोय तोड़कर ले आया। भाजी बनने के बाद तीनों उसे खाकर सो गए।
रात करीब 10 बजे तीनों की हालत बिगड़ गई। विद्या ने पड़ोसियों को यह बात बताई। पड़ोसियों की मदद से तीनों मेडिकल अस्पताल लाए गए। यहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जाहिर की। तीनों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। कुछ देर बाद झल्लीराम की मौत हो गई। जबकि, छत्रसाल एवं विद्या की हालत नाजुक है। दोनों आईसीयू में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक मंदिर में कई लोगों ने यह प्रसाद खाया। किसी को परेशानी नहीं हुई। घर में मकोय की भाजी खाने के बाद ही उनकी हालत बिगड़ी। उसमें कुछ जहरीले अंश की आशंका है। आगे की जांच के लिए विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।