जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 82 मरीजों का उपचार किया गया। वायरल फीवर और सर्दी जुकाम के सबसे ज्यादा मरीज आए। मछलीशहर के जमालपुर पीएचसी पर 33 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। पीएचसी पर डॉक्टर आरके यादव ने 7 पुरुष, 14 महिलाओं और 12 बच्चों का इलाज किया। इसके अलावा श्वास, गैस्ट्रो, डायबिटीज, चर्मरोग, हाईपरटेंशन, बुखार एवं अन्य बीमारियों के मरीज आए। गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रही। तेजीबाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. श्रीनिवास निगम ने बताया कि जनआरोग्य मेले में कुल 49 मरीज आए थे। संवाद